सिंदूर, मंगलसूत्र और बिंदी…40 की आरती सिंह ने साड़ी पहन दिखाया सुहागन वाला रूप, संस्कारी अंदाज में लगीं गजब

आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी साल 2024 में 25 अप्रैल के दिन हुई थी। दोनों की शादी को 13 महीने हो चुके हैं। लेकिन आरती अपने हब्बी दीपक संग इतनी खुश हैं कि उनके चेहरे का नूर अभी तक जरा भी कम नहीं हुआ है। लेटेस्ट तस्वीरों में भी आरती से साड़ी पहन कहर ढाया, तो हर कोई उनके चेहरे की चमक को देखते रह गया। 40 साल की हसीना किसी यंग एक्ट्रेस की तरह नजर आ रही हैं।

यूं तो आरती का ग्लो शुरुआत से ही देखते बनता है। लेकिन शादी के बाद से जब भी उनका कोई नया लुक सामने आता है, तो चेहरे का नूर हाइलाइट करता दिखता है। इस बार हसीना ने सुंदर- सी साड़ी पहन दिखा दिया कि भारतीय पहनावे में महिलाएं सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@Arti singh chauhan)आरती सिंह का परफेक्ट देसी लुक

आजकल साड़ी में कई सारे ट्विस्ट देखने के लिए मिलते हैं, ताकी लुक को खास बनाया जा सके। लेकिन आरती ने ऐसा कुछ नहीं किया। वो साड़ी को बिना कोई एलिमेंट ऐड किए दिख रही हैं। हां, लेकिन हसीना ने पिंक और ऑरेंज कलर चुनकर अपने लुक को बेस्ट बना लिया। तभी तो उनका अटायर परफेक्ट नजर आ रहा है।आरती साड़ी के साथ पिंक कलर का ब्लाउज पहनी दिख रही हैं, जिसका कट स्लीव्स स्टाइल क्लासी दिखा। साथ ही वी नेकलाइन भी देखते बनी। लुक को एन्हांस किया मिरर वर्क ने, जो हसीना के कंप्लीट ब्लाउज पर हुआ है। साथ ही गहरा गला होने के वजह से आरती ने ब्लाउज के सेंटर में पिंक नेट भी जोड़ी है। स्टाइल के साथ संस्कार दिखाकर आरती छा गई हैं।

फ्रंट से स्टाइलिश होने के साथ आरती के ब्लाउज का बैक डिजाइन भी देखते बना। डीप राउंड नेक डिजाइन नजर आया। जबकि लुक में चॉर्म ऐड करने के लिए बैक पर भी मिरर वर्क से डीटेंलिंग ऐड की गई। और, साथ में ऐड की गई पिंक डोरी, जिसे बांधकर आरती ने लुक में चार- चांद लगा लिए और फिर जमकर पोज दिए।

Leave a Comment