विक्ट्री परेड में हुई भगदड़ पर आया RCB का आधिकारिक बयान, जाने क्या कहा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 18 साल में अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफल हुई जिसमें उन्होंने 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले को 6 रनों से अपने नाम किया। इस जीत के बाद आरसीबी प्लेयर्स और फैंस की खुशी साफतौर पर देखने को मिल रही थी, जिसमें 4 जून को बेंगलुरु में टीम के स्वागत के लिए विक्ट्री परेड का भी आयोजन किया गया था। इस परेड में हिस्सा लेने के लिए उम्मीद से कई गुना अधिक भीड़ आ गई जिसमें भगदड़ मचने की वजह से 11 लोगों की जहां मौत हो गई तो वहीं 47 लोग घायल हो गए। अब इस पूरे हादसे पर आरसीबी की तरफ से आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है।

हम इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हैं, सभी फैंस से अनुरोध सुरक्षित रहें

बेंगलुरु में आरसीबी टीम की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में हुई 11 लोगों की मौत के बाद अब फ्रेंचाइजी की तरफ से आधिकारिक बयान भी आ गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हम मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से काफी दुखी हैं, जिसमें टीम के आज दोपहर में यहां आने के बाद पूरे बेंगलुरु में लोगों की भीड़ जुटने की बात कही गई है। सभी की सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आरसीबी इस घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करता है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद हमने अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन किया। हम अपने सभी समर्थकों से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें।

 

 

कर्नाटक क्रिकेट संघ ने भी जताया दुख

बेंगलुरु में आरसीबी टीम की विक्ट्री परेड के दौरान हुए इस हादसे पर कर्नाटक क्रिकेट संघ ने भी दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार के लिए 5 लाख रुपए का मुआवजा जारी करने का ऐलान किया है। केएससीए ने साथ इस हादसे के दौरान घायल होने वाले लोगों के जल्द ठीक होने की भी कामना की है।

KSCA Official Statement

1 thought on “विक्ट्री परेड में हुई भगदड़ पर आया RCB का आधिकारिक बयान, जाने क्या कहा”

Leave a Reply to A WordPress Commenter Cancel reply